Thursday, August 24, 2023

बीजिंग, रायटर। ब्रिक्स में छह नए देश शामिल होंगे।

 बीजिंग, रायटर। ब्रिक्स में छह नए देश शामिल होंगे।



 दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने नए सदस्यों के शामिल होने का एलान किया। जिन सदस्यों को शामिल किया जाएगा, उनमें मिस्र, सऊदी अरब, यूएई, इथियोपिया, अर्जेंटीना और ईरान शामिल हैं। ये सभी जनवरी 2024 से आधिकारिक सदस्य होंगे।


'हमने ब्रिक्स के विस्तार का लिया निर्णय'

समूह के नेताओं द्वारा मीडिया ब्रीफिंग में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हमने ब्रिक्स के विस्तार के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुझे विश्वास है कि हम समूह के नए सदस्य देशों के साथ काम करके ब्रिक्स को नई गतिशीलता दे पाएंगे।


पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा- ब्रिक्स की 15वीं वर्षगांठ के अवसर पर हमने इस मंच का विस्तार करने का निर्णय लिया है। भारत ने हमेशा इस विस्तार का पूरा समर्थन किया है। इस तरह का विस्तार ब्रिक्स को मजबूत और अधिक प्रभावी बनाएगा। उस भावना में, भारत ब्रिक्स परिवार में अर्जेंटीना, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात का स्वागत करता है।


चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने गुरुवार को कहा कि ब्रिक्स के विस्तार से समूह के सहयोग तंत्र को नई गति मिलेगी। दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में समूह के नेताओं के शिखर सम्मेलन में शी ने कहा कि इस विस्तार ने एकता और सहयोग के लिए ब्रिक्स के दृढ़ संकल्प को प्रतिबिंबित किया है।


ब्रिक्स देशों के समूह ने छह देशों अर्जेंटीना, मिस्र, ईरान, इथियोपिया, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात को ब्लॉक का नया सदस्य बनने के लिए आमंत्रित करने का निर्णय लिया है।


BRICS में कौन-कौन देश शामिल हैं?

BRICS में पांच देश शामिल हैं। इन्हीं के नाम के पहले अक्षर को मिलाकर ब्रिक्स का निर्माण हुआ है। ब्रिक्स में B का मतबल ब्राजील, R का मतब रूस, I का भारत, C का मतबल चीन और  S का दक्षिण अफ्रीका से है। ब्रिक्स दुनिया की पांच सबसे तेज गति से उभरती अर्थव्यवस्था वाले देशों का समूह है।

विक्रम लैंडर से बाहर निकला रोवर, चंद्रमा पर कर रहा चहलकदमी; देखें पहली तस्वीर
| 

चंद्रयान-3 की कल सफल लैंडिंग के साथ इसरो ने इतिहास रच दिया। आज विक्रम लैंडर से प्रज्ञन रोवर भी बाहर निकल आया है। इसरो ने इसकी जानकारी दी है। इसरो ने अपने ट्वीट में लिखा, "चंद्रयान-3 का रोवर लैंडर से नीचे उतर गया। भारत ने चंद्रमा पर सैर की।" राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 'विक्रम' लैंडर से रोवर 'प्रज्ञान' के सफलता पूर्वक बाहर आने के लिए इसरो की टीम को बधाई दी है।

 

चंद्रयान-3 की कामयाबी हम भारतीयों के लिए ही नहीं, दुनिया के लिए मील का पत्थर है। इससे चंद्रमा पर मौजूद तत्वों-खनिजों के बारे में अधिकाधिक जानकारियां मिलेंगी।

 

फैसला साल में दो बार बोर्ड परीक्षा दे सकेंगे

 स्कूली शिक्षा का नया ‘नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क’तैयार किया गया

फैसला साल में दो बार बोर्ड परीक्षा दे सकेंगे
 
फैसला साल में दो बार बोर्ड परीक्षा दे सकेंगे
फैसला साल में दो बार बोर्ड परीक्षा दे सकेंगे
फैसला साल में दो बार बोर्ड परीक्षा दे सकेंगे
फैसला साल में दो बार बोर्ड परीक्षा दे सकेंगे

प्रदर्शन आधारित मूल्यांकन हो

व्यवसायिक शिक्षा, कला शिक्षा, शारीरिक शिक्षा और सेहत एनसीएफ का अभिन्न हिस्सा है। इन मामलों में मूल्यांकन प्रदर्शन आधरित होना चाहिए। सिफारिश की गई है 75 प्रतिशत जोर प्रदर्शन आधारित मूल्यांकन और 25 प्रतिशत मूल्यांकन लिखित परीक्षा पर हो।

छात्रों पर बोर्ड परीक्षा का बोझ कम करना लक्ष्य

एनसीएफ के अनुसार, बोर्ड परीक्षा को पाठ्यक्रम के अनुरूप माध्यमिक स्तर पर क्षमताओं का मूल्यांकन करना चाहिए। ये परीक्षाएं छात्र के प्रदर्शन की वैध एवं विश्वसनीय तस्वीर पेश करने वाली होनी चाहिए। छात्रों पर बोर्ड परीक्षा के बोझ को कई कदमों के जरिये कम किया जा सकता है।

राष्ट्रीय पाठ्यक्रम का खाका चार स्तरों में बांटा

एनसीएफ को चार स्तर पर विभाजित किया गया है। पहला बुनियादी स्तर, जिसमें तीन से आठ वर्ष के छात्र आएंगे। दूसरा तैयारी स्तर है, जिसमें आठ से 11 वर्ष के छात्र होंगे। तीसरा मध्य स्तर, जिसमें 11 से 14 वर्ष के छात्र होंगे। चौथा माध्यमिक स्तर, जिसमें 14 से 18 आयु वर्ग के छात्र होंगे।

पाठ्य पुस्तकों की कीमतों में आएगी कमी

एनसीएफ के अनुसार, बोर्ड परीक्षाएं महीनों की कोचिंग और रट्टा लगाने की क्षमता के मुकाबले छात्र-छात्राओं की समझ और दक्षता के स्तर का मूल्यांकन करेंगी। कक्षाओं में पाठ्य पुस्तकों को कवर करने की मौजूदा प्रथा से बचा जाएगा और पाठ्य पुस्तकों की कीमतों में कमी लाई जाएगी।

नई दिल्ली, एजेंसी। शिक्षा मंत्रालय ने स्कूली शिक्षा का नया ‘नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क’(एनसीएफ) तैयार किया है। इसके तहत बोर्ड परीक्षा साल में दो बार होगी। छात्र-छात्राओं को इसमें सर्वश्रेष्ठ अंक बरकरार रखने का विकल्प मिलेगा। एनसीएफ के अनुसार नौवीं एवं 10वीं कक्षा के छात्रों को तीन भाषाओं का अध्ययन करना होगा, जिनमें दो भारतीय भाषाएं होंगी।

11वीं और 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को दो भाषाओं का अध्ययन करना होगा, इनमें से कम से कम एक भाषा भारतीय होनी चाहिए। वर्तमान में 9वीं और 10वीं के छात्र दो भाषाओं का अनिवार्य रूप से अध्ययन करते हैं। वहीं, 11वीं व 12वीं कक्षा के छात्र एक भाषा का अध्ययन करते हैं। एनसीएफ में कहा गया कि 9-10वीं कक्षा के लिए सात विषय अनिवार्य होंगे, जबकि 11वीं-12वीं कक्षा के लिए छह विषय अनिवार्य होंगे।

इसरो के पूर्व प्रमुख के. कस्तूरीरंगन की अध्यक्षता वाली समिति द्वारा तैयार एनसीएफ के अनुसार स्कूल बोर्ड उचित समय में मांग के अनुसार परीक्षा लेने की क्षमता विकसित करेंगे। मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, नए ‘करिकुलम फ्रेमवर्क’ के आधार पर 2024 के शैक्षणिक सत्र के लिए पाठ्य पुस्तकें तैयार की जाएंगी।

पसंद का विषय चुन सकेंगे छात्र 11वीं और 12वीं में विषयों का चयन कला, विज्ञान, वाणिज्य स्ट्रीम तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि छात्र-छात्राओं को अपनी पसंद का विषय चुनने की आजादी मिलेगी।

वर्तमान परीक्षा प्रणाली से तनाव दस्तावेज में कहा गया है कि वर्तमान में जिस तरह से बोर्ड परीक्षाएं ली जाती हैं, उससे किसी एक दिन अपेक्षित प्रदर्शन नहीं करने से परिणाम पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। चूंकि ये परीक्षाएं साल में एक बार ली जाती हैं। ऐसी परीक्षाएं बहुत अधिक मात्रा में तथ्यों संबंधी परीक्षा से संबंधित होती हैं और इसके कारण तनाव भी पैदा होता है।

तैयारी के बाद परीक्षा दो बार बोर्ड परीक्षा होने से छात्रों को प्रदर्शन बेहतर बनाने का विकल्प मिलेगा। छात्र उस बोर्ड परीक्षा में उपस्थित हो सकता है, जिसके लिए वह तैयार हो। इस प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए एक समग्र परीक्षा सामग्री बैंक तैयार किया जा सकता है, जिसका उपयोग सॉफ्टवेयर के माध्यम से परीक्षा लेने में उपयोग किया जा सकता है। दीर्घकाल में सभी बोर्ड को सेमेस्टर प्रणाली अपनाने की सलाह दी गई है।

Wednesday, August 23, 2023

पूर्व इसरो प्रमुख के सिवन ने इसरो के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग पर बधाई दी।

 नई दिल्ली, एएनआई। 7 सितंबर  साल 2019 का वो दिन जब भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधन संगठन (ISRO) के तत्कालीन प्रमुख के. सिवन की अध्यक्षता में चंद्रयान-2 कुछ तकनीकि खामियों के चलते सफल नहीं हो सका था। उस दिन से उनकी आंखे अपने अधूरे सपने के साकार होने की प्रतीक्षा कर रही थीं। 23 अगस्त 2023 (बुधवार) का दिन समस्त देशवासियों के साथ के. सिवन के लिए बहुत खास है।


#WATCH पूर्व इसरो प्रमुख के सिवन ने इसरो के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग पर बधाई दी।


उन्होंने कहा, "हम वास्तव में उत्साहित हैं...हम लंबे समय से इस पल का इंतजार कर रहे थे। मैं बहुत खुश हूं।" pic.twitter.com/hOCim8QI9o


चंद्रयान-3 की सफलता पर क्या बोले के. सिवन ?

पूर्व इसरो प्रमुख के सिवन ने इसरो के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग पर बधाई दी। इस मौके पर उन्होंने कहा,


हम वास्तव में उत्साहित हैं...हम लंबे समय से इस पल का इंतजार कर रहे थे। मैं बहुत खुश हूं।"


यह इसरो नहीं बल्कि पूरे देश की कामयाबी : के. सिवन

इसरो के पूर्व अध्यक्ष ने चंद्रयान-3 की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए सरकार को भी कार्यक्रम को समर्थन देने के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि ये सिर्फ इसरो नहीं बल्कि पूरे देश की कामयाबी है।


इसरो के पूर्व अध्यक्ष बोले- नई-नई खोज को किया जाएगा पूरा

इसरो के पूर्व अध्यक्ष ने ऐतिहासिक पल के इस शुभ अवसर पर के बड़ी बात कही कि चंद्रयान-3 का साइंस डाटा केवल भारत नहीं बल्कि ग्लोबल साइंटिस्ट यानी दुनियाभर के लिए होगा। उन्होंने कहा कि इस डाटा को दुनियाभर के वैज्ञानिकों द्वारा इस्तेमाल किया जाएगा और इससे नई-नई खोज को पूरा किया जाएगा।

सीमा हैदर ने भेजी प्रधानमंत्री को राखी

 सीमा हैदर ने भेजी प्रधानमंत्री को राखी

 
सीमा हैदर ने भेजी प्रधानमंत्री को राखी

अपने मुल्क पाकिस्तान से नोएडा आई सीमा हैदर पूरी तरह हिन्दुस्तानी रंग में रंग चुकी है। 15 अगस्त और हरियाली तीज मनाने के बाद के बाद अब वह राखी की तैयारी में जुट गई है। सीमा हैदर ने पीएम मोदी को ‘भाई’ बताते हुए कहा कि उसने उन लोगों के लिए राखी भेजी है जिनके कंधे पर इस देश का भार है। राखी पोस्ट करने के बाद सीमा हैदर ने एक वीडियो में कहा, ‘जय श्री राम, नरेंद्र भाई मोदी जी, डॉ. मोहन भागवत जी, राजनाथ सिंह जी, योगी आदित्यनाथ जी, अमित शाह जी, ये हमने कर दी पोस्ट। पहले से इसलिए कर दी ताकि रक्षाबंधन के दिन भारत के प्रिय भाइयों को मिल जाए।

मेरठ में भैंसाली अड्डा और डिपो शहर से बाहर शिफ्ट होंगे

 मेरठ में भैंसाली अड्डा और डिपो शहर से बाहर शिफ्ट होंगे news

 
मेरठ में भैंसाली अड्डा और डिपो शहर से बाहर शिफ्ट होंगे
लखनऊ में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले हुए। ● हिन्दुस्तान
मेरठ में भैंसाली अड्डा और डिपो शहर से बाहर शिफ्ट होंगे

स्नातकों को अप्रेंटिसशिप करने पर मिलेगा मानदेय

कैबिनेट ने मंगलवार को मुख्यमंत्री शिक्षुता प्रोत्साहन योजना (उच्च शिक्षा) का विस्तार करते हुए इसमें सभी ग्रेजुएट युवाओं को जोड़ने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। मानदेय (स्टाइपेंड) की राशि बढ़ाकर प्रतिमाह नौ हजार रुपये कर दी गई है।

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राज्य सरकार मेरठ शहर के घनी आबादी वाले व्यस्त दिल्ली रोड स्थित भैंसाली बस अड्डे और डिपो को शहर के बाहर आरआरटीएस स्टेशन के पास शिफ्ट कराएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला हुआ।

मेरठ शहर के भैंसाली बस अड्डा में रोजाना लगभग 1400 बसें आती और जाती हैं। लोगों को बसों के कारण दिल्ली रोड पर होने वाले जाम के साथ प्रदूषण और असुरक्षित यातायात का सामना करना पड़ रहा है।

इसलिए भैंसाली बस अड्डा और डिपो को शहर के बाहर शिफ्ट करने की जरूरत बताई गई। मल्टी मॉडल इंटीग्रेशन कर यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए भूडबराल और मोदीपुरम स्थित रैपिड स्टेशनों के निकट बस अड्डे को स्थानांतरित करना उचित पाया गया है। भैंसाली बस अड्डा व डिपो की लगभग 9.57 एकड़ जमीन के बदले भूड़बराल स्थित मेरठ साउथ रैपिड स्टेशन के निकट एक बस अड्डा व एक डिपो और मोदीपुरम स्टेशन के निकट 2.6 एकड़ जमीन पर एक बस अड्डे का निर्माण किया जाएगा।

पल्हेडा स्थित यूपीएसआरटीसी की क्षेत्रीय कार्याशाला के निकट तीन एकड़ जमीन पर डिपो के समान सुविधाएं विकसित करेगा।