Tuesday, September 16, 2025

होंडा की बाइक खरीदने का बना रहे हैं मन ! इन पर मिल रहा 18 हजार रुपये तक का डिस्काउंट

होंडा की बाइक खरीदने का बना रहे हैं मन ! इन पर मिल रहा 18 हजार रुपये तक का डिस्काउंट

GunsNRoses hondabike honda cbr motorcycle r cb bike hondamotorcycles hondacbr motorbike hondacb bikersofinstagram biker bikelife activa  hondabikes hondamotorcycle bikes  



 

Saturday, May 17, 2025

असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का न्यूनतम वेतन तय होगा

 


असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का न्यूनतम वेतन तय होगा #bjp #yogiaadityanath #hindu #india #yogiadityanath #bjpindia #hindutva #kattar #up #bjpsupporter #yogiji #bjpmembership #bjpmadhyapradesh #bjpfamily #modimission #indianpolitics #delhi #bjpdelhi
#WorldHypertensionDay

Saturday, May 3, 2025

बेरोजगार सिविल डिफेंस कर्मियों ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में सौंपा ज्ञापन कार्यालय पर नौकरी बहाली को लेकर पहुंचे, किया निवेदन bjp Congress WorldPressFreedomDay

 बेरोजगार सिविल डिफेंस कर्मियों ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

कार्यालय पर नौकरी बहाली को लेकर पहुंचे, किया निवेदन bjp Congress

WorldPressFreedomDay RahulPriyankaGandhiSena


Monday, September 23, 2024

सोनिया से नेहरू से संबंधित दस्तावेज मांगे |

 सोनिया से नेहरू से संबंधित दस्तावेज मांगे |

  1. प्रधानमंत्री संग्रहालय महालय एवं एवं पुस्तकालय (पीएमएमएल) सोसाइटी के सदस्य रिजवान कादरी ने रविवार को कहा कि उन्होंने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से संबंधित निजी दस्तावेज तक प्रत्यक्ष या डिजिटल पहुंच की अनुमति देने का अनुरोध किया है। अहमदाबाद के एक कॉलेज में इतिहास पढ़ाने वाले कादरी (56) ने कहा कि वह पीएमएमएल सोसाइटी-जिसे पहले नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी (एनएमएमएल) के नाम से जाना जाता था-की वार्षिक आम बैठकों में उन कागजातों को "वापस लेने" के लिए आवाज उठाते रहे हैं, जिन्हें गांधी परिवार ने कई साल पहले वापस ले लिया था। भारत के पहले प्रधानमंत्री नेहरू मध्य दिल्ली में तीन मूर्ति भवन में रहते थे, जिसे उनके निधन के बाद संग्रहालय बना दिया गया। यहां पुस्तकों और दुर्लभ अभिलेखों का समृद्ध संग्रह था। कादरी ने कहा कि नेहरू के निजी कागजात से संबंधित अभिलेखों वाले 51 बक्से गांधी परिवार द्वारा वापस ले लिए गए थे। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया को नौ सितंबर को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है, "पंडित जवाहरलाल नेहरू जी और उनके पिता पंडित मोतीलाल नेहरू जी अपने योगदान के महत्वपूर्ण अभिलेख छोड़ गए हैं, जो सौभाग्य से नेहरू स्मारक संग्रहालय एवं पुस्तकालय में संरक्षित रहा है। राष्ट्र निर्माण में उनके महान योगदान के लिए गहन वैज्ञानिक अध्ययन की आवश्यकता है, जिसके लिए संपूर्ण अभिलेखों तक पहुंच आवश्यक है।" उन्होंने कहा कि हाल में पूछताछ के बाद पता चला कि इनमें से अधिकतर रिकॉर्ड प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय में रखे गए हैं। कादरी ने पत्र में लिखा है, "मुझे यह भी बताया गया कि कुछ रिकॉर्ड आपके कार्यालय द्वारा लिए गए थे, क्योंकि आप परिवार की प्रतिनिधि और दाता थीं।

Wednesday, January 3, 2024

श्रमजीवी विस्फोट कांड: दोनों आतंकियों को हुई मृत्युदंड की सजा, 18 साल बाद मिला इंसाफ; 14 लोगों की हुई थी मौत

 श्रमजीवी विस्फोट कांड: दोनों आतंकियों को हुई मृत्युदंड की सजा, 18 साल बाद मिला इंसाफ; 14 लोगों की हुई थी मौत



श्रमजीवी एक्सप्रेस ब्लास्ट मामले में कोर्ट की तरफ से फैसला आया है। इस कांड के आतंकियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई गई है। इसके साथ ही उनपर अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया गया। इस दौरान न्यायालय परिसर में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था रही। सजा सुनाए जाने के बाद दोषियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिला जेल ले जाया गया।


उत्तर प्रदेश के सिंगरामऊ के हरपालगंज रेलवे स्टेशन के समीप हरिहरपुर क्रासिंग के पास श्रमजीवी एक्सप्रेस (Shramjeevi Express Blast) ट्रेन में 28 जुलाई 2005 को हुए बम विस्फोट (2005 Jaunpur train bombing) के मामले के बुधवार को दोपहर बाद 4.15 बजे अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम राजेश कुमार राय ने दोनों दोषी आतंकी बांग्लादेश निवासी हिलालुद्दीन उर्फ हिलाल व बंगाल निवासी नफीकुल विश्वास को मृत्युदंड की सजा सुनाया।


इसके साथ ही अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया। इस दौरान न्यायालय परिसर में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था रही। सजा सुनाए जाने के बाद दोषी दोषियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में जिला जेल ले जाया गया। अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम की अदालत में मंगलवार को सजा के बिंदु पर बहस हुई थी।


22 दिसंबर को दोनों हुए थे दोषी करार

दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद न्यायाधीश ने सजा सुनाने के लिए बुधवार की तिथि नियत की थी। दोनों आतंकियों को 22 दिसंबर को दोषी करार दिया गया था।


बुधवार को अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम की अदालत में श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन में बम विस्फोट के मामले में सजा सुनाए जाने के लिए दोषी करार दिए गए आतंकी बांग्लादेश निवासी हिलालुद्दीन उर्फ हिलाल व बंगाल निवासी नफीकुल विश्वास को कड़ी सुरक्षा में दोपहर बाद तीन बजकर 15 मिनट पर पेश किया गया।


दोनों पक्ष के अधिवक्ता रहे मौजूद

इसके बाद सुनवाई की प्रक्रिया शुरू हुई। 4 बजकर 15 मिनट पर न्यायाधीश ने दोनों को मृत्युदंड व जुर्माना का फैसला सुनाया। इस दौरान कोर्ट में दोषियों के अधिवक्ता न्याय मित्र ताजुल हसन तथा अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता एडीजीसी वीरेंद्र मौर्य मौजूद रहे।


इसके पूर्व मंगलवार को सजा के बिंदु पर हुई बहस में अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता एडीजीसी वीरेंद्र मौर्य ने अपना पक्ष रखते हुए विस्फोट की घटना को विरल से विरलतम बताया था। उन्होंने दिल्ली राज्य बनाम नवजोत संधू 2005 सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का हवाला दिया।


14 लोगों की गई थी जान

उन्होंने कहा था कि इसमें संसद भवन पर आतंकियों द्वारा किए गए हमले में नौ लोग आतंकियों की गोली से मारे गए थे और 16 व्यक्ति घायल हुए थे, जबकि श्रमजीवी विस्फोट कांड में हुए बम विस्फोट में 14 लोग मारे गए व 62 लोग घायल हुए।


हिलाल ने बांग्लादेशी आतंकी रोनी के साथ श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन में बम रखा था। रोनी को मृत्युदंड की सजा सुनाई जा चुकी है। इसके साथ ही आतंकी ओबैदुर्रहमान का विचारण इन दोनों दोषियों के साथ चला था।


उसे भी मृत्युदंड की सजा सुनाई जा चुकी है। ऐसे में इन दोनों को भी मृत्युदंड की सजा होनी चाहिए। फांसी के अलावा अन्य कोई सजा ऐसे दोषियों के लिए कम है।

200MP कैमरा Redmi

 200MP कैमरा और 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ कल आ रही है Redmi की ये सीरीज, कीमत से स्पेसिफिकेशंस तक जानें क्या होगा

खास Redmi कल अपनी लेटेस्ट स्मार्टफोन सीरीज Redmi Note 13 5G को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस सीरीज के फोन कल यानी 4 जनवरी को लॉन्च होगा। इस सीरीज में 3 फोन शामिल किए जाएंगे। जैसा कि हम जानते हैं कि लॉन्च से पहले ही इसके बहुत से फीचर्स ऑनलाइन सामने आए हैं। आइये इसके बारे में जानते हैं।

Redmi 200 MP camera mobile

जानी मानी चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Redmi भारत में अपनी लेटेस्ट स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ये सीरीज कल यानी 4 जनवरी को भारत मं लॉन्च होने वाली है।

लॉन्च से पहले ही इस सीरीज के बारे में बहुत सी जानकारी ऑनलाइन सामने आ गई है, जिसमें इसके फीचर्स और अन्य डिटेल्स शामिल है। आज हम आपको बताएंगे कि आप इस अपकमिंग सीरीज से क्या-क्या उम्मीद कर सकते हैं। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Redmi Note 13 5G सीरीज

  • रेडमी की लेटेस्ट सीरीज की बात

    करें तो इसमें 3 फोन- Redmi Note 13 5G, Redmi Note 13 Pro और Redmi Note 13 Pro+ शामिल की गई है।
  • इसके अलावा इस सीरीज के डिवाइस की कीमत और स्पेसिफिकेशंस भी सामने आए है। इस सीरीज को 4 जनवरी को लॉन्च किया जाना है। आइये इसकी कीमतों के बारे में जानते हैं।


Redmi Note 13 5G की कीमत

  • वैसे तो कंपनी ने इस सीरीज की कीमतों को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन ऑनलाइन इसकी कीमते सामने आ गई है।
  • एक टिपस्टर ने इसकी कीमतों के बारे में जानकारी दी थी। अगर Redmi Note 13 5G के 6GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 20,999 रुपये, 8GB रैम + 256GB वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये और 12GB रैम + 256GBवेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये हो सकती है।
  • इस फोन को प्रिज्म गोल्ड, आर्कटिक व्हाइट और स्टेल्थ ब्लैक कर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।
  • Redmi Note 13 Pro 5G की बात करें तो, इसके 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये हो सकती है।
  • इस डिवाइस को आर्कटिक व्हाइट, कोरल पर्पल और मिडनाइट ब्लैक में पेश किया जा सकता है।
  • Redmi Note 13 Pro + 5G के 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज मॉडल  की  कीमत 33,999 रुपये और 12 GB रैम + 512 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये हो सकती है।
  • इस फोन को फ्यूजन व्हाइट, फ्यूजन पर्पल और फ्यूजन ब्लैक जैसे कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। 

Redmi Note 13 5G के संभावित स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले की बात करें तो Redmi Note 13 5G में 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिजॉल्यूशन 2400 X1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट मिलता है।
  • प्रोसेसर की बात इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 6080 चिपसेट मिलता है , जिसे 8GB तक LPDDR4X रैम और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज के साथ जोडा जा सकता है।
  • कैमरे की बात करें तो इस सीरीज के वैनिला मॉडल 100MP का डुअल रियर कैमरा यूनिट है। अगर प्रो मॉडल की बात करें तो इसमे ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) के साथ 200MP सैमसंग ISOCELL HP3 प्राइमरी ट्रिपल रियर कैमरे हैं।