Saturday, September 2, 2023

IND Vs PAK Asia Cup 2023 LIVE: भारत-पाक मैच से पहले बड़ी खुशखबरी, कैंडी में रुकी बारिश, मैदान से हटाए जा रहे हैं कवर्स

 

IND Vs PAK Asia Cup 2023 LIVE: भारत-पाक मैच से पहले बड़ी खुशखबरी, कैंडी में रुकी बारिश, मैदान से हटाए जा रहे हैं कवर्स 

एशिया कप 2023 का आगाज हो चुका है। आज श्रीलंका के पल्लेकले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में ये महामुकाबला खेला जाएगा। इस बार भारत और पाकिस्तान की टीम को ग्रुप ए में रखा गया है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला काफी अहम होगा

एशिया कप 2023 का तीसरा मुकाबला भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच आज दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा। ये मैच कैंडी के पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। एशिया कप का ओपनिंग मैच नेपाल के खिलाफ 238 रनों से जीतकर पाकिस्तान टीम के हौसले बुलंद है।

वहीं, रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुआई वाली भारतीय टीम एशिया कप (Asia Cup 2023 LIVE) में अपना पहला मुकाबला खेलने उतरने वाली है। दोनों टीमों के बीच वनडे फॉर्मेट में 4 साल बाद आमना-सामना हो रहा है। आखिरी बार इस फॉर्मेट में वनडे विश्व कप का मैच 2019 में खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया को 89 रन (DLS Method) के चलते जीत मिली थी। उस मैच में भारत की तरफ से रोहित शर्मा का बल्ला जमकर गरजा था।

  • 02:20 PM, 02 Sep 2023

    India Vs Pakistan LIVE Score: पल्लेकेले में रुकी बारिश

    भारत-पाकिस्तान के मैच से पहले पेल्लेकेले में बारिश रुक गई है। मैदान से कवर्स हटा दिए गए हैं। दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान पर प्रैक्टिस के लिए उतर गए है। अब फैंस को उम्मीद है कि पूरा मैच बिना किसी रुकावट के देखा जा सकता है। 

  • 02:14 PM, 02 Sep 2023

    IND vs PAK Live: भारत-पाक मैच से पहले स्टेडियम पहुंची टीम इंडिया

    भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) मैच के लिए भारतीय टीम स्टेडियम पहुंच गई है। इस मैदान पर खेले गए आखिरी मैच में भारत ने श्रीलंका को हराया था। वहीं, भारत-पाकिस्तान इस मैदान पर पहली बार वनडे मैच में एक दूसरे का आमना-सामना करेगी।

  • 01:27 PM, 02 Sep 2023

    Ind Vs Pak Live Match: बारिश की वजह से ढक गया मैदान

    भारत और पाकिस्तान के बीच पल्लेकेले में खेले जाने वाले महामुकाबले से पहले मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। पल्लेकेले में बारिश की वजह से मैदान और पिच को ढक दिया गया है।

  • 12:16 PM, 02 Sep 2023

    Ind vs Pak Live Score: एशिया कप के सभी मैच श्रीलंका में खेलेगा भारत

    एशिया कप इस बार हाईब्रिड फॉर्मेट पर खेला जा रहा है, जिसकी मेजबानी पाकिस्तान और श्रीलंका के पास है। भारत अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगा।

  • 11:46 AM, 02 Sep 2023

    IND vs PAK Live Updates: बाबर आजम Vs टीम इंडिया

    पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने भारत के खिलाफ वनडे में पिछली पांच पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं जड़ा है। उन्होंने इस दौरान कुल मिलाकर 158 रन बनाए है। उनका बेस्ट स्कोर 48 रन का रहा है।

  • 11:39 AM, 02 Sep 2023

    IND vs PAK Live Updates, Asia Cup 2023: पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली का रिकॉर्ड

    भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ कुल 13 मैच खेले है, जिसमें उन्होंने 536 रन बनाए है, जिसमें 2 शतक और कई अर्धशतक शामिल है। विराट कोहली की वनडे की बेस्ट पारी 183 रन की रही।

    183 रन साल 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ कोहली ने बनाए थे। पिछले साल टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली ने 53 गेंदों पर 82 रन की यादगार पारी खेलकर भारत को मैच जिताने में अहम योगदान दिया था।

  • 11:27 AM, 02 Sep 2023

    Ind vs Pak Live Update: पाकिस्तान के खिलाफ कैसा है Rohit Sharma का रिकॉर्ड

    पाकिस्तान के खिलाफ पिछली 5 पारियों में रोहित शर्मा ने 3 बार 90 प्लस का स्कोर बनाया। रोहित की पिछली पांच पारियां- 91 (119), 0 (3), 52(39), 111*(119), 140 (113)।

  • 11:17 AM, 02 Sep 2023

    India Vs Pakistan LIVE Score: कैंडी में हो रही है बारिश, सामने आई वीडियो

    पाकिस्तान के दिग्गज वसीम अकरम ने कैंडी की एक वीडियो शेयर कर मौसम का अपडेट दिया। उन्होंने बताया कि कैंडी में जहां वह रूके है वह स्टेडियम से 1 घंटे दूर है और वहां बारिश हो रही है। ऐसे में इस वीडियो के बाद भारत-पाक के मैच को लेकर फैंस की दिल की धड़कने तेज हो गई है।

  • 11:05 AM, 02 Sep 2023

    IND vs PAK Live Update: भारत के खिलाफ शतक जड़कर बाबर आजम हासिल करेंगे खास मुकाम

     भारत के खिलाफ महामुकाबले में अगर बाबर आजम एक शतक जड़ लेते है तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 20 वनडे इंटरनेशनल शतक लगाने का धांसू विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। इसके अलावा वह वनडे में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में सईद अनवर की बराबरी कर लेंगे।

  • 11:01 AM, 02 Sep 2023

    India vs Pakistan Live Score: इन 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतर सकते हैं कप्तान रोहित

    ओपनर्स- रोहित शर्मा, शुभमन गिल
    मिडिल ऑर्डर- विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन,

    ऑलराउंडर्स- हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा

    गेंदबाजी सेक्शन- जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव

  • 10:27 AM, 02 Sep 2023

    Ind vs Pak Live Match Update: Virat Kohli 13 हजार वनडे रन बनाने से 102 रन दूर

    भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) वनडे में 13 हजार रन बनाने से 102 रन दूर है। अगर वह भारत बनाम पाकिस्तान के मैच में आज 102 रन बना लेते है तो वह अपनी 266वीं पारी में ये खास मुकाम हासिल करेंगे। इसके साथ ही वह सबसे कम पारियों में ये कारनामा करने के साथ सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। सचिन ने 321 पारी में 13000 वनडे रन पूरे किए थे।

  • 10:19 AM, 02 Sep 2023

    IND vs PAK Live Updates: विराट कोहली से तुलना पर बाबर आजम ने क्या कहा?

    भारत-पाक मैच से पहले पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम ने विराट कोहली से उनकी तुलना पर दिल जीत लेने वाला बयान दिया। उन्होंने कहा कि मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता, हर किसी का अपना नजरिया होता है। वह मुझसे बड़े है और मुझे अपने बड़ों का सम्मान करना सिखाया गया है, चाहे वह किसी भी देश से क्यों न हों।


    बाबर ने आगे कहा कि मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। जब मैंने अपना करियर शुरू किया तो मैंने उनके बहुत सारे साक्षात्कार सुने। 2019 में मेरी उनसे बात भी हुई और इससे मुझे मदद भी मिली। मैं आपको इसके बारे में विस्तार से नहीं बता सकता। सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि सभी देशों के हम सभी खिलाड़ियों के बीच आपसी समझ काफी अच्छी है।

  • 09:33 AM, 02 Sep 2023

    Ind vs Pak Live: भारत की संभावित प्लेइंग-11

    Ind vs PAK Live: भारत की संभावित प्लेइंग-11

    रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।

    Ind vs PAK Live: पाकिस्तान की प्लेइंग-11

    बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, इमाम उल हक, मोहम्मद रिजवान, इफ्तिखार अहमद, सलमान आगा, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ

  • 09:06 AM, 02 Sep 2023

    Ind vs Pak Live Score: मैच से पहले ही पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग-11 का किया एलान

     भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले महामुकाबले से एक दिन पहले ही पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग-11 का एलान कर दिया। बता दें कि नेपाल के खिलाफ एशिया कप का ओपनिंग मैच जीतने क बाद पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया।

    पाकिस्तान की प्लेइंग-11 (Pakistan Playing 11 IND vs PAK)

    फखर जमां, इमाम उल हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नावाज, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रउफ।

  • 08:32 AM, 02 Sep 2023

    India Vs Pakistan LIVE Score: एशिया कप में भारत का पलड़ा भारी

    एशिया कप में भारत का पाकिस्तान (IND vs PAK) के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड है। एशिया कप में भारत-पाक की टीमें कुल 13 बार आमने-सामने आई है, जिसमें 7 बार भारत ने मैच जीता है, जबकि पाकिस्तान के हाथ 5 मैच में जीत मिली है। एक मैच का नतीजा नहीं निकल सका।

    वहीं, श्रीलंका में दोनों टीमों ने तीन वनडे मैच खेले हैं, जिसमें दोनों टीमों ने 1-1 मैच जीते है और एक मैच का नतीजा नहीं निकला। 

  • 08:27 AM, 02 Sep 2023

    Asia Cup 2023 Match LIVE: भारत बनाम पाकिस्तान के मैच में बारिश बन सकती है विलेन?

    भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले महामुकाबले में बारिश मैच का मजा किरकिरा कर सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, कैंडी में बारिश की 84 प्रतिशत संभावना है, लेकिन जिस मैदान (पल्लेकेले) में ये मैच होना है वह कैंडी से 45 मिनट की दूरी पर स्थित है। ऐसे में ये माना जा रहा है कि बारिश इस जगह पर दस्तक नहीं देगी और फैंस मैच को बिना किसी रुकावट के देख सकेंगे।

  • 08:24 AM, 02 Sep 2023

    India Vs Pakistan LIVE Score: भारत बनाम पाकिस्तान का आज होगा महामुकाबला

    भारत बनाम पाकिस्तान के बीच एशिया कप का महामुकाबला आज दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। 2:30 बजे टॉस होगा और ये टॉस मैच में अहम भूमिका निभाएगा, क्योंकि पल्लेकेले की पिच पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम को ज्यादा फायदा मिलता है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि टॉस कौन जीतता है।

  • 05:29 AM, 02 Sep 2023

    India vs Pak Live Score हंसी-मजाक करते दिखे कोहली और शाहीन

    मैच से पहले अभ्यास सत्र के बाद कोहली को शादाब खान और शाहीन अफरीदी के साथ हंसी-मजाक करते हुए देखा गया।  

  • 03:48 AM, 02 Sep 2023

    शाहीन अफरीदी और कोहली में होगा दिलचस्प मुकाबला

    पाकिस्तानी गेंदबाज शाहीन अफरीदी और भारत के दिग्गज बल्लेबाज कोहली में बीच कल दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है। अफरीदी को जहां पाक टीम का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज कहा जाता है तो वहीं किंग कोहली की बल्लेबाजी से सब खौफ खाते हैं। इस बीच दोनों के आमने-सामने आने से मुकाबला कड़ा होगा।

  • 02:47 AM, 02 Sep 2023

    हाईवोल्टेज का मुकाबला

    शनिवार को भारत-पाकिस्तान का हाईवोल्टेज का मुकाबला है। इस मैच को भुनाने के लिए फूड इंडस्ट्री तैयार है। मैच दोपहर एक बजे शुरु हो जाएगा। सभी क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें मैच पर होगी। इस दिन होटल व रेस्तरां के कारोबार में पन्द्रह से बीस प्रतिशत कारोबार बढ़ जाता है।

  • 02:12 AM, 02 Sep 2023

    Asia Cup 2023 Ind vs Pak LIVE: पाकिस्तान को हल्के में न ले भारत

    पूर्व भारतीय मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा कि रोहित शर्मा जैसा अनुभवी कप्तान किसी अन्य की तुलना में भारत-पाकिस्तान मैच के तनाव को बखूबी समझता है, लेकिन बाबर आजम की टीम को भी हल्के में नहीं लिया जा सकता है। पिछले कुछ सालों में पाकिस्तान की टीम ने भारत से जीत के अंतर को कम किया है। 

    ये भी पढ़ें:- "बहुत अच्छा लगता है जब..." Asia Cup के महामुकाबले से पहले Babar Azam ने Virat Kohli की शान में पढ़े कसीदे

  • 01:30 AM, 02 Sep 2023

    Asia Cup 2023 Ind vs Pak LIVE: ये खिलाड़ी रहेंगे खास

     क्रिकेट जगत में शनिवार 2 सितंबर को एशिया कप 2023 में सबसे अहम भारत बनाम पाकिस्तान होने वाला है। दोनों टीमों के लिए ये मैच काफी अहम होगा। ऐसे में पांच खिलाड़ियों पर सबकी रहेंगी निगाहें। विराट कोहली, बाबर आजम, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और शाहीन अफरीदी। 

    ये भी पढ़ें:- IND vs PAK मैच से पहले खौफ में पाकिस्तान! Asia Cup में खूब चलता है Virat Kohli का बल्ला, आंकड़े दे रहे गवाही

  • 12:49 AM, 02 Sep 2023

    Ind vs Pak live: भारत vs पाक में किसने जीते ज्यादा मुकाबले

    वर्ल्ड से पहले दोनों टीमें इस खिताब पर अपनी मोहर लगाने को बेताब हैं। एशिया कप के वनडे फॉर्मेट में पाकिस्तान की टीम पर भारत का पलड़ा भारी रहा है। भारत ने 13 मैचों में से 7 में जीत और 5 में हार और एक का कोई नतीजा नहीं रहा है। दोनों टीमों ने 2018 एशिया कप में यूएई में आखिरी बार वनडे मैच खेला था, जिसमें भारत जीता था।

    ये भी पढ़ें:- Asia Cup: बाबर या विराट, कौन हैं असली किंग? IND vs PAK के पिछले 5 मैचों में किस टीम का रहा जलवा, जानिए यहां

  • 12:07 AM, 02 Sep 2023

    Asia Cup 2023 Ind vs Pak LIVE: मैथ्यू हेडन ने बताया पाक गेंदबाजों से निपटने का तरीका

    पाकिस्तान के खिलाफ भारत के गेम प्लान को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर मैथ्यू हेडन ने मैच का फैसला तय करने वाली कुछ अहम बातों पर रोशनी डाली। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर हेडन ने कहा कि भारतीय बल्लेबाजी क्रम पाकिस्तान के तेज तिकड़ी गेंदबाज शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ और नसीम शाह के खिलाफ खेल रहा है।

    ये भी पढ़ें:- IND vs PAK मैच से पहले Shadab Khan ने पुराने जख्मों को किया ताजा, कहा- Kohli के अलावा हमारे गेंदबाजों को...

  • 11:25 PM, 02 Sep 2023

    Ind vs Pak live: पाकिस्तानी खिलाड़ी से मिले कोहली

    कोहली ने 2022 विश्व कप में 23 अक्टूबर की रात दिवाली से एक दिन पहले अपने बल्ले से कहर बरपाया था। कोहली ने रऊफ Haris Rauf को लगातार दो छक्के जड़कर मैच अपने नाम कर लिया था। इन छक्कों से पाकिस्तानी गेंदबाजी की आंखे फटी की फटी रह गई थी। अब एक साल बाद दोनों खिलाड़ी एशिया कप में होने वासे मैच से पहले एक-दूसरे से मिले।



Weather Update Today: दिल्ली-एनसीआर में आज और कल चलेंगी तेज हवाएं, इन राज्यों में बारिश का अनुमान

 

Weather Update Today: दिल्ली-एनसीआर में आज और कल चलेंगी तेज हवाएं, इन राज्यों में बारिश का अनुमान




Weather Update Today: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले चार दिनों के दौरान केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कई स्थानों पर भारी बारिश होगी। विभाग ने बताया कि तीन से पांच सितंबर के दौरान आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, देश के शेष हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है।

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा? (Delhi Weather Update)

IMD के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में आज और कल तेज हवाएं चलेंगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि, आसमान में तेज धूप खिली रहेगी। बारिश होने की भी कोई संभावना नहीं है। हरियाणा मौसम अपडेट (Haryana Weather Update) मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा में मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

पंजाब में लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत (Punjab Weather)

मौसम विभाग के मुताबिक, ठंडी हवाओं के चलने से पंजाब के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। विभाग ने बताया कि अगले चार दिनों तक राज्य में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।

पूर्वोत्तर राज्यों में होगी भारी बारिश

IMD के मुताबिक,एक से तीन सितंबर के दौरान पूर्वोत्तर राज्यों असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की/मध्यम छिटपुट से लेकर भारी वर्षा होने की संभावना है।बंगाल-ओडिशा का कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग के मुताबिक, अगले चार दिनों के दौरान यानी अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की/मध्यम से लेकर भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान आंधी चलने और बिजली गिरने की भी संभावना है। तीन सितंबर को गंगीय पश्चिम बंगाल और दो से पांच सितंबर के दौरान ओडिशा में भी बारिश की संभावना जताई गई है। छत्तीसगढ़ में कैसा रहेगा मौसम? (Chhattisgarh Weather Update) IMD के मुताबिक, तीन से पांच सितंबर के दौरान विदर्भ और छत्तीसगढ़ में हल्की/मध्यम से लेकर भारी बारिश होगी। इस दौरान आंधी चलने और बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है। तमिलनाडु-कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना आज तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की/मध्यम छिटपुट वर्षा और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है; 03 और 04 को उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और 01-05 सितंबर के दौरान केरल में, 03 और 04 को रायलसीमा पर; 03-05 सितंबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में।

अवैध शादी से जन्मे बच्चे संपत्ति में हिस्से के हकदार सुप्रीम कोर्ट

 अदालत ने कहा-अवैध या अवैध ठहराने योग्य शादी से जन्मे बच्चे कानूनी तौर पर वैध

आज का अखबार की ताजा खबर

अवैध शादी से जन्मे बच्चे संपत्ति में हिस्से के हकदार सुप्रीम कोर्ट
 
अवैध शादी से जन्मे बच्चे संपत्ति में हिस्से के हकदार सुप्रीम कोर्ट

क्या है मामला

पीठ ने 2011 में दाखिल कई याचिकाओं पर



 फैसला दिया है, जिसमें यह कानूनी सवाल उठाया गया था कि क्या बिना विवाह के जन्मे बच्चे हिंदू उत्तराधिकार कानून के तहत अपने माता-पिता की पैतृक संपत्ति में हिस्सा प्राप्त करने के अधिकारी होते हैं या नहीं। शीर्ष न्यायालय के दो न्यायाधीशों की पीठ ने 31 मार्च, 2011 को इस मामले को एक बड़ी पीठ को भेजा था।

क्या निष्कर्ष निकला

शीर्ष न्यायालय ने फैसले में कहा, हमने निष्कर्ष तैयार कर लिया है, पहला-अमान्य विवाह से पैदा बच्चे को सांविधिक वैधता प्रदान की जाती है और दूसरा-हिंदू विवाह अधिनियम (एचएमए) की धारा 16(2) के संदर्भ में अमान्य करने योग्य विवाह के निरस्त किए जाने से पहले पैदा हुआ बच्चा वैध होता है। इसी तरह बेटियों को समान अधिकार दिए गए हैं। अदालत ने कहा कि हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम की धारा-6 जो सहदायिक संपत्ति में हित से संबंधित है, एक कानूनी कल्पना करती है कि सहदायिक संपत्ति को ऐसे माना जाएगा जैसे कि विभाजन हुआ हो। न्यायालय ने कहा कि हिंदू उत्तराधिकार कानून के प्रावधानों को हिंदू विवाह अधिनियम के प्रावधानों के साथ सामंजस्य स्थापित करना होगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि एचएमए की धारा 16(1) और (2) के तहत एक बच्चे का अपने माता-पिता की संपत्ति में अधिकार है।

नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि अवैध या अवैध ठहराने योग्य शादी से जन्मे बच्चे कानूनी तौर पर वैध होते हैं। इसलिए वे (बच्चे) हिंदू उत्तराधिकार कानून के तहत माता-पिता की संपत्तियों में हिस्सा पाने के हकदार भी हैं।

शीर्ष न्यायालय ने कहा, अमान्य/अमान्य करने योग्य विवाह से पैदा हुए बच्चे अपने मृत माता-पिता की संपत्ति में हिस्सा पाने के हकदार हैं, जो उन्हें हिंदू सहदायिक संपत्ति के काल्पनिक विभाजन पर आवंटित किया गया होगा।

हालांकि, न्यायालय ने यह साफ किया कि ऐसे बच्चे अपने माता-पिता के अलावा किसी अन्य सहदायिक की संपत्ति में हिस्सा पाने के हकदार नहीं हैं। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने यह फैसला दिया।

नवलखा की नजरबंदी से गलत मिसाल बनेगी

नई दिल्ली, एजेंसियां। उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि भीमा-कोरेगांव घटना मामले में कार्यकर्ता गौतम नवलखा को नजरबंद रखने से एक ‘गलत मिसाल’ कायम होगी। इसके साथ ही न्यायालय ने राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को उनकी मौजूदा चिकित्सा स्थिति और सुनवाई के चरण से अवगत कराने का निर्देश दिया।

न्यायमूर्ति एम.एम. सुंदरेश और न्यायमूर्ति जे.बी. परदीवाला की पीठ ने एनआईए की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) एस.वी. राजू को चार सप्ताह के भीतर जवाब देने को कहा।

सुनवाई शुरू होने पर नवलखा की ओर से पेश वकील ने पीठ से कहा कि उच्चतम न्यायालय ने अप्रैल में आवास बदलने के अनुरोध वाली कार्यकर्ता की याचिका पर एनआईए को जवाब दाखिल करने के लिए कहा था। नवलखा की ओर से पेश वरिष्ठ वकील नित्या रामकृष्णन ने पीठ से कहा कि बॉम्बे उच्च न्यायालय में कार्यकर्ता की जमानत याचिका पर सुनवाई होने वाली है।

सोना 100 रुपये टूटा, चांदी 400 रुपये नीचे


 

आ गई हीरो करिज्मा एक्सएमआर 210

 आ गई हीरो करिज्मा एक्सएमआर 210

हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी नई बाइक करिज्मा एक्सएमआर 210 को लॉन्च कर दिया है। आइए जाने इसमें क्या मिल रहा है खास
 Hero bike News
Today news
आ गई हीरो करिज्मा एक्सएमआर 210
आ गई हीरो करिज्मा एक्सएमआर 210
आ गई हीरो करिज्मा एक्सएमआर 210

बहुत दिनों से करिज्मा एक्सएमआर 210 का इंतजार हो रहा था। आखिरकार हीरो मोटोकार्प ने इसे लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत भी बाजार में प्रतियोगिता को देखते हुए ग्राहकों को अपनी ओर खींचेगी। कंपनी ने लॉन्चिंग के साथ इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है।

क्या हैं फीचर्स

नई करिज्मा एक्सएमआर210 में डिजाइनर एलॉय व्हील्स, रफ-टफ दिखता फ्यूल टैंक और स्टाइलिश रंग-रूप दिया है। इस बाइक में पूरी तरह एलईडी लाइटिंग, उठी हुई विंडस्क्रीन, पीछे और साइड पैनल्स में एयरोडायनेमिक्स, आगे की तरफ माउंट किए गए मिरर दिए हैं। इसमें फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलता है। ये ब्लूटूथ की मदद से स्मार्टफोन के साथ आसानी से कनेक्ट हो जाता है। इसे लोकप्रिय और इसकी पहचान बने पीले रंग में उतारा गया है।

इंजन का दमखम

इस बाइक के इंजन की बात करें, तो इसमें 210 सीसी लिक्विड कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन मिलेगा। इसका पावर आउटपुट 25.4 पीएस और पीक टॉर्क 20.4 एनएम है। इंजन को 6 स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।

सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी के लिए इस दमदार मोटरसाइकिल में डुअल चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम यानी एबीएस और दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक मिलता है। बाइक की लंबाई 2068 मिलीमीटर, चौड़ाई 760 मिलीमीटर, ऊंचाई 1110 मिलीमीटर और व्हीलबेस 1351 मिलीमीटर है। नई करिज्मा में 11 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। इसका कर्ववेट 163.5 किग्रा है। बाइक के दोनों पहियों पर 17 इंच का टायर दिया है। स्टार्ट के लिए किक के साथ सेल्फ स्टार्टिंग भी है। -नरेंद्र

रंग इसे यलो, रेड और ब्लैक रंगों में खरीद पाएंगे